Connect with us

राज्य-राजधानी

श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला, 12 लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास स्थित संडे मार्केट में रविवार को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए। सुरक्षाबल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

यह श्रीनगर में पिछले दो दिनों में दूसरी आतंकी घटना है। इससे पहले, 2 नवंबर को खान्यार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया, जबकि सेना के 4 जवान घायल हुए थे।

अनंतनाग में एनकाउंटर, 2 आतंकी मारे गए

शनिवार को अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में एक की पहचान जाहिद राशिद और दूसरे की अरबाज अहमद मीर के रूप में हुई। दोनों को पाकिस्तान से प्रशिक्षण मिला था।

Advertisement

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “श्रीनगर के संडे मार्केट में निर्दोष दुकानदारों पर हुए इस हमले से मैं बेहद परेशान हूं। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को हरसंभव प्रयास कर इन हमलों को रोकना चाहिए ताकि लोग बिना डर के अपना जीवन जी सकें।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page