Connect with us

अपराध

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 32 लाख की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के विश्वेश्वरगंज निवासी व्यापारी राधे कृष्ण अग्रवाल के साथ 32 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शेयर बाजार में 10 से 25 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उन्हें जाल में फंसा लिया। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राधे कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि 23 नवंबर 2024 को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान जयपुर की प्रीति शर्मा से हुई। बातचीत बढ़ी तो प्रीति ने उन्हें विदेशी कंपनी Brich Gold Capital के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर आकर्षक मुनाफे का ऑफर दिया। शुरुआत में उन्होंने 50 हजार रुपये का निवेश किया, जिसके बदले अगले ही दिन 10 प्रतिशत का मुनाफा मिला। यह देखकर उनका विश्वास बढ़ा और धीरे-धीरे उन्होंने 32 लाख रुपये तक का निवेश कर दिया।

Loading...

हालांकि, जब उन्होंने अधिक मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो प्रीति और अन्य लोगों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और बैंक अकाउंट्स की जांच कर रही है ताकि ठगी गई राशि को होल्ड किया जा सके और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page