Connect with us

वाराणसी

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

अलग-अलग खातों में जमा कराए पैसे, एफआईआर दर्ज

वाराणसी। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर वाराणसी में 20 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वाराणसी के साइबर क्राइम थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी अजय सिंह यादव को वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजकर साइबर जालसाजों ने एक ग्रुप में शामिल किया। 17 जून को ग्रुप में एड होने के बाद उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश की बातें बताई गईं। 23 जुलाई को पहली बार उन्होंने 5 हजार रुपए निवेश किए। इसके पहले, ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति ने अजय सिंह यादव को “केटीलोन एप” डाउनलोड कराया, जिसके जरिए निवेश कराया गया।

23 जुलाई से लेकर अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में 20 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित ने बताया कि ग्रुप में मौजूद एक “मुकेश” नाम का व्यक्ति लगातार उनसे चैट करता और निवेश से जुड़े सुझाव देता था। इसी दौरान पीड़ित को यह भी बताया गया कि उनके नाम आईपीओ एलाट हुआ है, जिस पर वह खुश होकर निवेश करते रहे।

कुछ समय बाद जब अजय सिंह यादव ने पैसों की जरूरत बताई और अपनी रकम वापस मांगी तो मुकेश ने और पैसे मांगने की बात कही। इस पर पीड़ित को साइबर ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

साइबर क्राइम थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गई है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page