Connect with us

वाराणसी

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्लाइवुड व्यापारी से लाखों की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज निवासी प्लाइवुड व्यापारी शलभ अग्रवाल भी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। उनके साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 9.81 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शलभ अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर को एक ‘रेसीडेन प्रोफेशनल ग्रुप’ से जोड़ दिया गया था, जहां ऑनलाइन निवेश से अधिक कमाई के दावे किए जाते थे।

Loading...

उन्होंने बताया कि शुरुआत में निवेश के लिए उन्हें फोन कॉल भी आया। भरोसा जताते हुए उन्होंने पहले 1500 रुपये निवेश किए, जिसके बदले उन्हें 4500 रुपये प्राप्त हुए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया और ग्रुप एडमिन के कहने पर उन्होंने तीन बार में कुल 9.81 लाख रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब कोई लाभ नहीं मिला और उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो उनसे 10 लाख रुपये और जमा करने की मांग की गई। इनकार करने पर उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page