Connect with us

वाराणसी

शिक्षण संस्थानों में भक्ति भाव से मनाया गया सरस्वती पूजा

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यार्थियों ने की विद्या और सफलता की प्रार्थना

मिर्जामुराद (वाराणसी)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की गई। जीवा इंटरनेशनल स्कूल, काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज और यूनिवर्सल कोचिंग समेत कई शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की आराधना की और विद्या, बुद्धि व सफलता की कामना की।

जीवा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य आयोजन हुआ, जहां प्रबंधक विनोद तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने भक्ति गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ज्ञान के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि माता सरस्वती की कृपा से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में भी बड़े उत्साह के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। यूनिवर्सल कोचिंग में भी श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती की आराधना की गई।

Advertisement

पूजा के उपरांत विद्यार्थियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। पूरे दिन शिक्षण संस्थानों में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा, जिससे विद्यार्थी आध्यात्मिक और शैक्षिक ऊर्जा से भर गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page