Connect with us

Uncategorized

शिक्षक संकुल बैठक में शशिकला पांडेय का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय देउपुर के प्रांगण में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के बाद प्राथमिक विद्यालय भटवना मरदह, न्याय पंचायत गाई की प्रधानाध्यापिका शशिकला पांडेय, जो आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगी, को समस्त संकुल शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश पांडेय ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षक के दायित्व को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए शशिकला पांडेय के योगदान की सराहना की। संकुल के सभी प्रधानाध्यापक और अध्यापिकाओं ने शशिकला पांडेय को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, गीता, रामायण, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।

Loading...

सम्मान समारोह में नोडल अनिल कुमार, अरविंद पांडेय,  संध्या सिंह (अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ), ममता सिंह, अशोक कुमार तिवारी, संजय सिंह, हरिनाथ यादव, अंशुमन राय,  अनिता कुमारी, माया सिंह, रंजीत पांडेय, पंकज राय, उषा यादव सहित न्याय पंचायत के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रशेखर ने किया, जिनके कुशल नेतृत्व में आयोजन को भव्यता मिली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page