Connect with us

अपराध

शराब के ठेके पर युवक की पीट-पीट कर हत्या, दोस्त ने नहीं बचाई जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत छित्तूपुर के रहने वाले अनिल कुमार की रथयात्रा क्षेत्र में स्थित देसी शराब की दुकान के पास सोमवार की रात मनबढ़ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार (अविवाहित) पुत्र रमेश तीन भाई दो बहनों में मंझला था। सिद्ध गिरीबाग क्षेत्र में प्राइवेट जॉब करता था। सोमवार की रात 10 बजे वह सोनिया निवासी अपने मित्र जग्गू के साथ रथयात्रा स्थित देसी शराब की दुकान पर जमकर शराब पी और फिर वहीं रोड किनारे एक दुकान के चबूतरे पर दोनों काफी देर तक बैठे रहे।

आधे घंटे बाद जब अनिल अर्धबेहोशी की हालत में हो गया, तो बाइक से दो युवक आए और अनिल को लात-घुसों से मारने लगे। जिससे उसका दोस्त जग्गू वहां से भाग निकला। अनिल को अधमरा छोड़ कर बाइक सवार वहां से भाग गए। यह सारी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने अनिल को अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल को इतना बुरी तरह मारा गया की उसके दोनों कान से खून निकल रहा था। सिगरा पुलिस इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

अनिल की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। बेटे की मौत की खबर पाकर उसकी मां का रो-रो का बुरा हाल था। मृतक के भाई सुनील कुमार ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page