Connect with us

बलिया

व्यापार कल्याण समिति ने डीआरएम को सौंपा तीन सूत्रीय मांगपत्र

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज

रसड़ा (बलिया)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन के रसड़ा रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान समिति ने क्षेत्र के व्यापारियों और करीब 380 ग्राम सभाओं के रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के संरक्षक सुरेश चन्द ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मो. युनूस, कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी, उपाध्यक्ष जहीर अहमद, गौतम जी जायसवाल, नूर अली समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

समिति ने डीआरएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की कि रसड़ा रेलवे स्टेशन पर किसानगंज–अजमेर–किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715/15716), गोंडा–आसनसोल–गोंडा एक्सप्रेस (13509/13510), मुजफ्फरपुर–सूरत–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053/19054) और छपरा–आनंद विहार–छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12527/12528) का दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

समिति का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Advertisement

पैसेंजर ट्रेन संचालन और सुविधाओं को लेकर मांग

ज्ञापन में दूसरी मांग के रूप में पूर्व में संचालित मऊ–छपरा–मऊ पैसेंजर ट्रेन (55017/55018) का पुनः संचालन शुरू करने की मांग की गई। वहीं तीसरी मांग में रसड़ा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं को जल्द बहाल करने और उन्हें सुदृढ़ करने की बात कही गई।

डीआरएम ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने समिति के प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मांगपत्र का परीक्षण कर आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

व्यापार कल्याण समिति ने उम्मीद जताई कि यात्रियों और व्यापारियों से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page