Connect with us

बलिया

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जयपुरिया स्कूल में हुआ वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रसड़ा (बलिया)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राकेश सिंह (जकरिया), लखनऊ विश्वविद्यालय के सुधीर मिश्रा तथा सरबजीत सिंह रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

‘हर पौधा भविष्य की सुरक्षा का आधार’

प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page