Connect with us

शिक्षा

वृन्दावन प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों ने लगाए फूड स्टॉल; गंगा-डॉल्फिन बचाव की ली शपथ

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के सुसुवाही वार्ड 39 स्थित वृन्दावन प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष राय और गंगामित्र धर्मेंद्र पटेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए। मेले में मोमोज, झालमुड़ी, चाट, ब्रेड पकौड़ा, केक, दहीबड़ा और मंचूरियन सहित कई व्यंजन उपलब्ध रहे। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक स्टॉल तैयार किए। गंगामित्र कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल ने बच्चों को ऐसे स्किल विकास के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं कलात्मक कौशल का निरंतर विकास आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान गंगामित्रों ने बच्चों और अध्यापकों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और डॉल्फिन बचाव हेतु शपथ भी ली। मेले में विद्यार्थियों ने सारी सामग्री घर से लाई थी। शिक्षकों, वार्डवासियों और अन्य विद्यार्थियों ने इन स्टॉलों से खरीदारी कर उसका मूल्य विद्यार्थियों को प्रदान किया।

अध्यापिका प्राची जायसवाल ने बताया कि आज का दिन बच्चों के लिए विशेष रहा। वहीं अध्यापिका नरगिस फ़ातिमा ने कहा कि हर विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page