Connect with us

गाजीपुर

विश्वविद्यालय परीक्षा में तीन नकलची पकड़ाए

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में पी.जी. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गईं।

सोमवार को सुबह 8 से 11 बजे तक बीबीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 1 बजे तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 2 बजे तक एलएलबी पंचम सेमेस्टर तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक बीए, बीएससी एवं बीबीए-बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।

Loading...

परीक्षा केंद्र पर कुल 2435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रही। इस दौरान नकल का प्रयास करते हुए तीन परीक्षार्थियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया। विश्वविद्यालय के नियमों के तहत तीनों के विरुद्ध अनफेयर मींस (यूएफएम) की कार्रवाई की गई।

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप पूरी शुचिता के साथ परीक्षाएं कराई जा रही हैं और आगे भी परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षित रखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page