Connect with us

वाराणसी

विवादित भवन में नगर निगम की पटिया मिलने से हड़कंप, कार्रवाई पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के चौक क्षेत्र में स्थित एक विवादित भवन से शुक्रवार को नगर निगम की पटिया चोरी कर कमरे में रखे जाने का मामला सामने आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इस भवन को लेकर हाईकोर्ट द्वारा इसे अगले दस दिनों के भीतर ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में दशाश्वमेध जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा नगर निगम टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण के दौरान भवन के निचले तल पर एक कमरे में बड़ी संख्या में नगर निगम की चौका/पटिया रखी हुई पाई गई। इस पर भवन स्वामी ने दावा किया कि गली निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार अनिल सिंह द्वारा यह पटिया उनके कमरे में रखवाई गई थी। हालांकि जब ठेकेदार अनिल सिंह से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने नगर निगम की किसी संपत्ति को रखने की अनुमति दी थी।

Loading...

नगर निगम की संपत्ति को कथित रूप से चोरी कर कमरे में रखे जाने का मामला सामने आने के बावजूद मौके पर मौजूद जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा द्वारा न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही आगे की कोई प्रक्रिया शुरू की गई, बल्कि कमरे को दोबारा बंद कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी के सामने ही कमरे की तलाशी और नगर निगम की पटिया मिलने की बात सामने आ रही है।

हालांकि देर शाम तक इस पूरे प्रकरण में नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page