Connect with us

वाराणसी

विवाहिता की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में ससुर-सास और पति गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में विगत दिन हुए कुल्हाड़ी से महिला के हत्या व दहेज के मामले में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब की इस मामले में मृतका के देवर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

जानकारी के अनुसार, (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव निवासी पूनम पटेल का विवाह वर्ष 2020 में सुजीत कुमार सिंह के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल, टीवी और 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूनम को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

Loading...

हत्या से एक दिन पहले, बीते 10 अप्रैल को पीड़िता ने अपने मायके फोन कर प्रताड़ना की बात बताई थी। अगले ही दिन, 11 अप्रैल को उसके देवर अजीत पटेल ने कुल्हाड़ी से हमला कर पूनम की निर्मम हत्या कर दी थी।

वही इस घटना के मामले मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित सुजीत कुमार सिंह (पति), उम्र 38 वर्ष, तेजबहादुर (ससुर), उम्र 56 वर्ष, मुनका देवी उर्फ चमेला देवी (सास), उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार कर बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page