वाराणसी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्याम कुमारी देवी को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय (अशोक कुमार) की स्वर्गीय माता श्याम कुमारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अस्सी घाट स्थित उनके आवास पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्याम कुमारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में अशोक पांडेय के आवास पर पहुंच गए। इस दौरान भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अशोक पांडेय के बड़े पुत्र एवं भाजपा कार्यकर्ता अवनीश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अमित श्रीवास्तव, हर्ष सिंह रघुवंशी, मंडल उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनिल तिवारी एवं रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
