Connect with us

गाजीपुर

विधायक अंकित भारती ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, समानता का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक अंकित भारती ने किया दर्जनों ग्राम सभाओं का दौरा

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में अंकित भारती द्वारा बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर दर्जनों ग्रामसभाओं का दौरा कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन किया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत विधायक ने कई स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय दिलाने का कार्य किया है। विशेष रूप से गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रतीक है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक ने लोगों से अपील की कि वे उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और भाईचारा स्थापित करें।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा तथा विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page