Connect with us

गाजीपुर

रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज में श्रेया विश्वकर्मा 94.4% अंक पाकर प्रथम

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज के सीबीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल में  श्रेया विश्वकर्मा  94.4% अंक पाकर प्रथम, प्रशांत प्रजापति 92.4% अंक दूसरा तथा प्रज्ञा कन्नौजिया 90.8% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अन्य सभी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। बच्चों की सफलता से विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्नचित थे।

Loading...

इस अवसर पर विद्यालय के  प्रबंध निदेशक अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन की वजह से जिला, विद्यालय एवं माता-पिता का नाम ऊँचा हुआ है। उन्होनें सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामना दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना जायसवाल ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया और अध्यापकों को इस अच्छे परिणाम के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page