Connect with us

गाजीपुर

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत -प्रतिशत

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंकों के साथ पाया दूसरा स्थान

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं के बच्चों का परीक्षाफल बुधवार शाम घोषित किया गया। जिसमें सन फ्लावर *पब्लिक स्कूल, नंदगंज के बच्चों का परीक्षा फल शत -प्रतिशत रहा‌। इस विद्यालय के 14 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया‌।

Loading...

विद्यालय में मोहम्मद अरमान 98.2% अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान एवं जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया‌ है। विद्यालय की अंश सिंह 94.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा 93% अंक प्राप्त कर आस्था यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके पूरे विद्यालय परिवार , जनपद तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधक हंसा देवी एवं प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा, शैक्षणिक निदेशिका रितिमा यादव एवं प्रबंध निदेशक गोरखनाथ यादव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की  कामना की|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page