वाराणसी
गोविंद दास गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, दी बधाई
मिर्जामुराद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, वाराणसी के जिलाध्यक्ष पद पर गोविंद दास गुप्ता को मनोनीत किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर बुधवार को मेहदीगंज स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री विजय राज यादव और सुरेंद्र बिन्द सहित अनिल पांडेय, शिवधनी पटेल, पूर्व पार्षद महेंद्र जी, कुबेरनाथ गुप्ता, रमाशंकर साहू और श्रीराम गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गोविंद दास गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता पार्टी और संगठन के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा और पार्टी को और मजबूत बनाने में योगदान करेगा।
