Connect with us

गाजीपुर

विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ता अब सोलर पैनल की ओर बढ़े

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर)। बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से आए दिन विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय से बिजली न आने से लोग ऊबकर अब बहरियाबाद क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में बहुत तेजी से सोलर पैनल लगाने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा इस योजना के लाभ के लिए लोगों को जागरूक करके अपने-अपने छतों पर सोलर पैनल लगाकर उन्हें मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बिजली के भारी बिल से छुटकारा दिलाना एवं ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

इसके तहत मिलने वाले मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

300 यूनिट मुफ्त बिजली: इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके तहत लाभार्थी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है। इससे बिजली के बिल पर होने वाला खर्च काफी कम या शून्य हो जाता है।

सब्सिडी: सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए भारी सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी 1 किलोवाट के लिए 30,000, रुपये 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए अधिकतम 78,000 रुपये तक हो सकती है।

Advertisement

अतिरिक्त आय: अगर आपके सोलर पैनल 300 यूनिट से ज्यादा बिजली बनाते हैं, तो आप अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में वापस बेचकर पैसा भी कमा सकते हैं।

कम बिजली बिल: सोलर पैनल लगाने से बिजली का बिल काफी कम हो जाता है, जिससे परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है।

पर्यावरण लाभ: सौर ऊर्जा का उपयोग करने से कार्बन उत्सर्जन कम होता है और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

आसान ऋण (लोन): यह योजना सोलर पैनल लगाने के लिए रियायती दरों पर बैंक ऋण (लोन) भी उपलब्ध कराती है, जिससे लोगों के लिए इसे लगवाना आसान हो जाता है।

यह योजना खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह उन्हें बिजली के महंगे बिलों से राहत दिलाती है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page