Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से न्यू दिल्ली के बीच चलेगी दूसरी वंदे भारत, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी – भारतीय रेलवे बोर्ड ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल शनिवार को जारी कर दिया। वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। आधिकारिक रूप से 18 दिसंबर को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसका नियमित संचालन 20 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। 16 कोच की वंदेभारत में 2 कोच एग्जीक्यूटिव कार ( EC ) श्रेणी के रहेंगे | जबकि 14 कोच चेयर कार ( CC ) के रहेंगे। बनारस से 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 7.30 बजे प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत का ठहराव चार मिनट का होगा और दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी में 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे चलेगी, रात 9.11 बजे प्रयागराज जंक्शन होते हुए 11.05 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वंदे भारत की समय सारिणी – बनारस से सुबह 6 बजे चलकर प्रयागराज सुबह 7.30-7.34 बजे, कानपुर सुबह 9.26-9.30 बजे और नई दिल्ली पहुँचने का समय दोपहर 2.05 बजे है |

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page