Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : मुस्लिम मतों में बसपा की जबरदस्त सेंधमारी, अतहर जमाल लारी के समर्थन में उतरे कई मुस्लिम संगठन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के बीच चुनावी संघर्ष में बसपा के अतहर जमाल लारी ने मुस्लिम मतों में सेंधमारी कर इस लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। पसमांदा मुस्लिमों में अतहर जमाल लारी की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है। पसमांदा मुस्लिमों में वह हैं जो अति पिछड़े और दलित हैं।

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी 1 जून को वोटिंग है। यहां से काशी की जनता उसे ही चुनेगी जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। चुनाव कब किस करवट मोड़ ले ले नहीं कहा जा सकता।

बसपा से अतहर जमाल लारी के पक्ष में मुस्लिम मतदाता और संगठन के लोग भारी संख्या में है। उनके एक समर्थक ने कहा, “कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में”। तो वही दूसरे समर्थक ने कहा कि,”इस बार हम अतहर जमाल लारी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजेंगे।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page