Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : डोमरी में शिव महापुराण कथा सुनने आ सकते हैं सीएम योगी

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर/बाबतपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर डोमरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 20 से 26 नवंबर के बीच कथा स्थल पर पहुंच सकते हैं, हालांकि उनकी सटीक तारीख और समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading...

बाबतपुर पहुंचे, झारखंड के लिए हुए रवाना –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे गोरखपुर से राजकीय चार्टर विमान के जरिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, शैलेश पांडे समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री झारखंड में होने वाली चुनावी जनसभा के लिए रवाना हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page