Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : अधिवक्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 54 वां जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल गांधी, लाखों भारतीयों की आवाज बने हैं : विकास सिंह, जिलाध्यक्ष

वाराणसी के कचहरी परिसर में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर राहुल गांधी के 54 वें जन्मदिन पर केक काटकर और मिठाई बांटकर खूब धूमधाम से जन्मदिन मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की।

युवा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि, देश के नेता राहुल गांधी जी ने नफरत के खिलाफ कन्या कुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक पैदल यात्रा कर देश को मोहब्बत से जोड़ने का काम किया। हम उनके साहस की सराहना करते हैं। वह लगातार सच बोलना जारी रखें। राहुल गांधी एक निडर नेता हैं। वह संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में उनका का साहस काफी सराहनीय है। वह करुणा और सद्भाव का संदेश देते हुए सत्ता के खिलाफ सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बने।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता मंगलेश दुबे, सुनील मिश्रा, अखिलेश सिंह, मनीष राय, सतीश यादव, अवनीश सिंह, निशु, अनिल गांधी, अखिलेश यादव, आदित्य राय, जुनैद जाफरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गिरीश गिरी, संजय यादव, अनिल यादव, ज्ञान प्रकाश समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page