Connect with us

वाराणसी

लोहता तिराहे पर बस पलटने से बची, बाल-बाल बचे यात्री

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-भदोही मार्ग का चौडीकरण चांदपुर से रिंगरोड फेज टू परमपुर तक हो रहा है। लोहता तिराहे पर सड़क की ऊंचाई ज्यादा हो गई है। भदोही जा रही एक यात्री बस जब चढ़ाई पर पहुंची तो चढ़ ना सकी और टेढ़ी हो गई। जिससे यात्रियों में मच गया। किसी तरह से यात्रियों ने बस के खिड़कियों और दरवाजे से बाहर आकर अपनी जान बचाई। सभी यात्री बस से बाहर आए तब जाकर बस चढाई चढ सकी संयोग ही रहा नहीं तो बस पलटती तो बडी घटना हो जाती।

Loading...

बता दें कि, लोहता में सड़क चौड़ीकरण के कारण उबड़-खाबड़ तरीके से जगह-जगह छोड़ कर सड़क बनाया जा रहा है जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड एक तरफ पूरी तरह से बना दें जिससे आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page