Connect with us

वाराणसी

लॉन में भीषण आग, टेंट और सजावट का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर स्थित बाबतपुर के बनारस किला लॉन में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एकाएक भीषण आग लग गई। रहस्यमयी ढंग से उठती लपटों ने देखते ही देखते पूरे लॉन को चपेट में ले लिया। टेंट और सजावट का सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लॉन के पिछले हिस्से में शाम के समय भड़की। वहां पहले से टेंट और अन्य सजावट की सामग्री लगी हुई थी, क्योंकि शादी-विवाह और विशेष आयोजनों के लिए यहां लगातार बुकिंग होती रहती है। सबसे पहले कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा और उन्होंने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

Advertisement

जैसे ही आग ने टेंट और अन्य सामान को अपनी चपेट में लिया, लॉन कर्मचारी और संचालक घबरा गए। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां समय से पहुंचीं और दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग को काबू में किया गया।

फायर ब्रिगेड के प्राथमिक निरीक्षण में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page