वाराणसी
लेखपाल परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी में कल आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों का विधिवत निरीक्षण कर लिया गया है।
परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।परीक्षा को नकलविहीन और पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से वाराणसी पहुंचने की संभावना है।
इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।वहीं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
