Connect with us

गाजीपुर

रोडवेज बस से टकराया तेज रफ्तार डंफर, चालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश।गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भांवरकोल क्षेत्र के गोडउर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस को हाटा गांव स्थित अम्बा हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस (नंबर UP 65 ET 9882) जैसे ही सरिता मेडिकल स्टोर के सामने पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे डंफर ने नियंत्रण खोते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन इस हादसे में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद डंफर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि फरार डंफर और उसके चालक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
        
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण की मांग की है।
      

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वाहन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page