Connect with us

पूर्वांचल

रेल टिकट को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

पथराव में आधा दर्जन घायल

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में रविवार की रात रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर कहासुनी के बाद दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। टिकट नंबर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस संघर्ष में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

Loading...

जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने में जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच रेलवे टिकट को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, और सभी पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page