Connect with us

वाराणसी

रेलवे सुरक्षा बल ने 140 वृक्ष रोपित किये

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी;आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 01 जुलाई से 05 जुलाई,2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व में आज 05 जुलाई,2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी मण्डल रिज़र्व के 14 स्टाफ द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी कैंट स्थित रेलवे सुरक्षा बल बैरक परिसर के बाउंड्री वाल के बाहर व रेलवे कॉलोनी में पर्यावरण की शुद्धता एवं संरक्षण हेतु वृह्द वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा 140 वृक्ष रोपित किये गए।
इसी क्रम में आजादी के अमृतमहोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल टीम की मोटरसाइकिल रैली व सुसज्जित वीडियो वाहन रेलवे स्टेशन परिसर आजमगढ़ पहुंचे जिनका प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा यात्रियों व जनमानस को जागृत किया गया । रेलवे स्टेशन आज़मगढ़ पर पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल से आये रेलवे सुरक्षा बल जवानों की मोटरसाइकिल रैली एवं सुसज्जित वीडियो वाहन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल की उपलब्धियों व आजादी के महत्व को प्रदर्शित किया किया । इस मोटर साइकिल रैली में पाँच बुलेट मोटर साईकिल साथ सह सवार के साथ मय साज सज्जा एवं आजादी की अमृत गाथा व रेलवे सुरक्षा बल की उपलधियों को प्रदर्शित करते विडियो वाहन,आगे एवं पीछे पायलेट स्कोर्ट के साथ चल रहे थे । इस अवसर पर स्थानीय मीडिया कर्मी , स्टेशन के रेल कर्मचारी व राजकीय रेल पुलिस आजमगढ़ मौजूद रहे । इसके बाद मोटरसाइकिल रैली LED वीडियो से सुसज्जित वाहन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग के लिए प्रस्थान किया।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक/मऊ साथ रेलवे सुरक्षा बल मऊ की टीम द्वारा मंगलवार को मऊ जं रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं नगर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट /मऊ द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया कर रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों में देशप्रेम को जागृत किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आम जनता को आजादी का महत्व समझाते हुए स्वतंत्रता संग्राम की वीर गाथाएँ सुनाई गईं और देश प्रेम की भावना के जागृत किया गया ।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मंगलवार को रेसुब बैन्ड एल ई डी विडियों वाहन तथा मोटर साईकिल रैली प्रयागराज रामबाग,ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह एवं राजातालाब स्टेशनों पर आयोजित की गई । इस मोटर साइकिल रैली में पाँच बुलेट मोटर साईकिल साथ सह सवार के साथ , साज-सज्जा युक्त LED वीडियो वाहन जिसमें आजादी की अमृत गाथा व रेलवे सुरक्षा बल की उपलधियों का वीडियो का प्रदर्शन किया गया ।
ज्ञातव्य हो की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page