Connect with us

दुनिया

रूस-यूक्रेन विवाद को भारत सुलझा सकता है : जियोर्जिया मेलोनी

Published

on

Loading...
Loading...

जियोर्जिया मेलोनी को अपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ नरेंद्र मोदी पर यकीन

रोम। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद को भारत सुलझा सकता है। इटली दौरे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात में मेलोनी ने संघर्ष समाप्त करने में भारत की भूमिका पर चर्चा की। गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी मौजूदा संकट खत्म करने में भारत की भूमिका पर ऐसी ही राय व्यक्त की थी।

सेर्नोबियो में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने पर हमें अराजकता और संकट की स्थितियां देखने को मिलती हैं। मैंने चीन के नेताओं से भी यही कहा कि आर्थिक वैश्वीकरण व अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों पर एकसाथ सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। हमें दोनों में से एक को चुनना होगा। यही कारण है कि मुझे लगता है कि अंत में चीन व भारत जैसे देश संघर्ष रोकने में भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास – पुतिन


जॉर्जिया मेलोनी का बयान ऐसे समय आया है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का नाम उन 3 देशों में शामिल किया, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। 9वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में कहा था, मैं चीन, ब्राजील व भारत के नेतृत्व के संपर्क में हूं। मुझे भरोसा है कि वे संघर्ष रोकने में हमारी मदद करने में रुचि लेंगे।

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि भारत यूक्रेन के साथ वार्ता की सुविधानक बनाने की भूमिका निभा सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस राष्ट्रपति पुतिन, जेलेंस्की और अमेरिकियों के साथ स्वतंत्र रूप से संवाद करते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page