Connect with us

दुनिया

यूक्रेन ने रूस के मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन

Published

on

Loading...
Loading...

ईस्ट यूक्रेन में रूस का बड़ा हमला, पांच की मौत

यूक्रेन ने एक बार फिर रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन हमला किया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात को यूक्रेन की तरफ से ड्रोन हमले किए गए। राजधानी मॉस्को में कम से कम 26 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है। इस दौरान रातभर सायरन बजते रहे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी हमलों को अमेरिकी साजिश करार दिया। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और अन्य पश्चिम देशों की सैन्य सहायता के दम पर यूक्रेन रूस पर हवाई हमले कर रहा है।

क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए लगभग 26 ड्रोन नष्ट कर दिए गए। वोरोनिश क्षेत्र में 10 से अधिक ड्रोन नष्ट कर दिए गए और कुर्स्क, लिपेत्स्क, रियाज़ान और तुला क्षेत्रों में कई और गिराए गए। हमलों के परिणामस्वरूप कोई चोट या क्षति नहीं हुई।

Advertisement

तो वहीं यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्सक क्षेत्र में रूस के सैनिकों के लगातार बढ़ते हमलों के बीच शनिवार को चासिव यार शहर में गोलाबारी में पांच लोग मारे गए। क्षेत्रीय गवर्नर वादिम फिलासखिन ने बताया कि हमला एक ऊंची इमारत और एक निजी घर पर हुआ। मारे गए लोगों की उम्र 24 से 38 साल के बीच थी। उन्होंने बाकी बचे लोगों से शहर को छोड़ने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page