Connect with us

वाराणसी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने किया स्मरण समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 20 मई भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुधवार को मैदागिन स्थित Rajiv Gandhi Chowk पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया तथा मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru द्वारा रखी गई आधुनिक भारत की नींव को राजीव गांधी ने अपनी दूरदृष्टि और वैज्ञानिक सोच से और मजबूत किया। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाने, पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण देने तथा पिछड़े, दबे और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

उन्होंने कहा कि संचार और कंप्यूटर क्रांति की वजह से भारत आर्थिक चुनौतियों के दौर में भी रोजगार के अवसर पैदा करने में सफल रहा। आज दुनिया के कई देशों में भारतीय युवाओं को जो रोजगार मिल रहा है, उसमें राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान है।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कार्य परिषद के पूर्व सदस्य एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष Umapati Upadhyay ने कहा कि राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 को देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने और अपने कार्यकाल में कई सामाजिक बदलावों की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर व्यवस्था को प्रोत्साहित किया गया, जिसका लाभ आज देश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं पूर्व पार्षद Jitendra Seth ने कहा कि राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में दल-बदल विरोधी कानून लागू कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में भारतीय शांति सेना भेजने और मालदीव में तख्तापलट की कोशिश को विफल करने जैसे निर्णय उनकी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं। डॉ. सेठ ने कहा कि राजीव गांधी भारत को उच्च तकनीक से संपन्न और 21वीं सदी का विकसित राष्ट्र बनाना चाहते थे।

कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी बबलू महंत, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सतेंद्र शर्मा, डॉ. विजय बहादुर पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, विपिन मेहता, विनोद सेठ, अरशद, विजय उपाध्यक्ष, प्रभात वर्मा, रियाज अहमद बबलू, ओम शुक्ला, सतीश जायसवाल, नरसिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह, निमेष चंद्र गुप्ता, संदीप वर्मा, विजय सिंह बागी, श्रवण गुप्ता, भोलानाथ यादव, सुभाष राम, विष्णु त्रिपाठी, आशीष सेठ, रितेश तिवारी, आदित्य सिंह, आलोक सोनकर, प्रदीप गुप्ता और आदित्य राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अनिल कुमार उपाध्याय तथा संचालन डॉ. जितेंद्र सेठ ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page