Connect with us

वाराणसी

राजातालाब स्टेशन पर भटकीं तीन नाबालिग बच्चियां, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब रेलवे स्टेशन पर सोमवार को तीन नाबालिग बच्चियां भटक गईं, जो स्टेशन परिसर के पास बैठकर रो रही थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी रोहित दुबे को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चियों को चौकी लाकर उनकी पहचान और पता जानने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस को बच्चियों की पहचान व पता मिल सका।

बच्चियों की पहचान भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव की निवासी के रूप में हुई। इसके बाद चौकी प्रभारी ने तत्काल ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान, बच्चियों के पिता गोपाल वनवासी के साथ राजातालाब थाने पहुंचे और तीनों बच्चियों को सकुशल अपने साथ ले गए।

परिजनों और ग्राम प्रधान ने बच्चियों को सुरक्षित लौटाने पर पुलिस का आभार जताया और चौकी प्रभारी रोहित दुबे की सराहना की।

Advertisement

चौकी प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि तीनों बच्चियां घूमने के इरादे से ज्ञानपुर स्टेशन गई थीं और वहां से गलती से ट्रेन पकड़कर राजातालाब स्टेशन पहुंच गई थीं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई सूरज कुमार चौरसिया, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और हंसराज यादव भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page