Connect with us

बलिया

रसड़ा में कंछल का स्वागत, व्यापारियों को संगठित होने का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का व्यापारी नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शुक्रवार को आदर्श नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय साहू और रसड़ा जिला महामंत्री इकबाल अंसारी ने उन्हें फूलों की माला पहनाई।अपने संबोधन में कंछल जी ने व्यापारियों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय नेताओं से संपर्क करें और यदि समाधान न हो तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Loading...

कंछल मऊ से रसड़ा में सभा संबोधित करने के बाद नगरा, बेल्थरा रोड और सिकंदरपुर की ओर रवाना हो गए। इसके बाद, प्रदेश महामंत्री अजय साहू ने नगर अध्यक्ष पद के लिए अंजनी कुमार गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर रविंद्र गुप्ता, ध्रुव जी जायसवाल, संदीप अग्रवाल, मोतीचंद, अशोक जायसवाल, गोपाल जी पटवा, सोनू जायसवाल, पप्पू जायसवाल, शमशेर अंसारी और जहांगीर राईन भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page