Connect with us

मिर्ज़ापुर

योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर टीबी मरीजों में पोषण पोटली वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीएलजे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की।

इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सी एल वर्मा ने क्षय (टीबी) रोग से ग्रसित 21 मरीजों को पोषण पोटली भेंट की और उन्हें गोद लिया। डॉक्टर वर्मा ने उपस्थित मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने और पोषक आहार ग्रहण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यवर्धक भोजन और अनुशासित जीवनशैली से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर टीबी जैसी बीमारी पर शीघ्र विजय पाई जा सकती है।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉक्टर वीके चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहित क्षय विभाग की टीम से सतीश शंकर यादव, संध्या गुप्ता, पंकज कुमार, अवध बिहारी कुशवाहा, सावित्री, विनोद, अंशुमान और संतोष उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page