वायरल
यूपी बार काउंसिल चुनाव में बलवन्त शाही को मिला अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन
संतकबीर नगर। जनपद की तहसील धनघटा न्यायालय तथा गोरखपुर जिले की खजनी और सहजनवा तहसीलों में गुरुवार को अधिवक्ताओं के मध्य व्यापक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूपी बार काउंसिल चुनाव के क्रम में अधिवक्ताओं ने बलवन्त शाही एडवोकेट के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें कर्मठ, ईमानदार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का धनी बताया। उनका कहना था कि शाही का जुझारूपन, सक्रिय कार्यशैली तथा अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बलवन्त शाही ने अधिवक्ता कल्याण को केंद्र में रखते हुए अपने 15 सूत्रीय प्रस्तावों को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर अधिवक्ता समुदाय ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने क्रम संख्या 76 के सामने प्रथम वरीयता (1) का मत देकर उन्हें भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि बलवन्त शाही सत्यनिष्ठा और सेवाभाव के प्रतीक हैं। उनके चयन से प्रदेश में अधिवक्ता हितों को नई गति और सशक्त दिशा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में वैभव शाही, संदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पूर्णवासी यादव, सुभाष यादव, प्रवीण दूबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
