Connect with us

अपराध

युवक की निर्मम हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में लिप्त दो आरोपियों को लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में 15 अगस्त को ग्राम नरोत्तमपुर स्थित खेत में मिली एक अज्ञात नवयुवक की लाश के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0324/2023 धारा 302 भा0द0वि0 के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उ0नि0 कुंवर अंशुमान सिंह, चौकी प्रभारी रमना, उ0नि0 प्रणव पाण्डेय, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, का0 विरेन्द्र यादव, का0 अमित शुक्ला मय फोर्स द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये वांछित आरोपीगण की तलाश के क्रम में चौकी क्षेत्र रमना में आपस में वार्ता कर रहे थे कि मुखबिर खास की इस सूचना पर कि “साहब आपके थाना क्षेत्र में जो जघन्य हत्या की घटना हुई है उसके अभियुक्तगण मोनू कुमार व दीपक कुमार इस समय बजबजा प्लांट के पास निमार्णाधीन स्थान पर मौजूद है जो कहीं बाहर भागने की फिराक में है। यदि जल्दी करें तो पकड़े जा सकते हैं।” विश्वास कर पुलिस बल के द्वारा घेराव दबिस देते हुए पकड़ने का प्रयास किया कि हम पुलिस वालों को देखकर भागना चाहे कि आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो व्यक्तियों को बजबजा प्लाण्ट के पास स्थित कच्ची सड़क के पास से पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम मोनू कुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी नरोत्तमपुर थाना लंका वाराणसी उम्र 22 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी नरोत्तमपुर थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 19 बताया। पकड़े गए आरोपीगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page