Connect with us

राष्ट्रीय

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, पर इस वजह से दर्ज हुई FIR

Published

on

Loading...
Loading...

मुरादाबाद| मुरादाबाद जिले में दूसरे चरण में मतदान होने है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक जनता के बीच जाकर जनसंपर्क करने का काम कर रहें। गुरुवार 10 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी ससुराल मुरादाबाद पहुंची। यहां प्रियंका गांधी का रोड शो बिना अनुमति निकाल दिया गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क करने की अनुमति प्रशासन से ली थी।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान मुरादाबाद की सड़क पर भारी भीड़ उमड़पड़ी। भारी भीड़ को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा एक तहरीर दी गई, जिस पर मुरादाबाद शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन की धाराओं में दर्ज हुआ है। इस बात की पुष्टि मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने की है।

Loading...

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति ली थी, लेकिन प्रियंका गांधी ने जनसंपर्क न करके बिना अनुमति रोड शो किया। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। बताया कि उड़नदस्ता व पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य के रूप से वीडियो और फोटो भी एकत्र किए हैं। इस संबंध में वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट रिंकू द्वारा एक तहरीर दी गई, जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page