Connect with us

कोरोना

कोरोना पर लगा ब्रेक: बीते 24 घंटों में 58 हजार नए केस, डेढ़ लाख से अधिक मरीज एक दिन में हुए ठीक

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली| भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब थम सी गई है। कोरोना की रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही और वहीं पॉजिटिविटी रेट घट रही है। शुक्रवार (11 फरवरी) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58 हजार 077 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 1 लाख 50 हजार 407 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.89 फीसदी हो गई है।

देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 6 लाख 97 हजार 802 है। वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 07 हजार 177 है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,25,36,137 है। वहीं कुल रिकवरी 4,13,31,158 है।

Loading...

देश में अब तक 171.79 करोड़ वैक्सीन लगाई है। देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,71,79,51,432 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 172 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं बीते 24 घंटों में 43 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार को रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसदी हो गया है। दैनिक सकारात्मकता दर 4.44% से घटकर 3.89% हो गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर में भी 6.58% से घटकर 5.76 प्रतिशत हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page