Connect with us

वाराणसी

मुख्य सचिव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजनश्री काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र शुक्रवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य सचिव लगभग 4:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्यद्वार से होते हुए परिसर में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए अन्य व्यवस्थाओं में इजाफा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य सचिव गंगा तट पर पहुंचे जहां मां को प्रणाम किया। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन भवनों का आवंटन हो चुका है उनको जल्द से जल्द क्रियाशील कराया जाए। इसके बाद मुख्य सचिव मुमुक्ष भवन पहुंचे। जहां उपस्थित वृद्धजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनसे कुशल क्षेम पूछा। निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दर्शन पूजन के पश्चात मुख्य सचिव श्री काशी विश्वनाथ धाम के मीटिंग हॉल में गए जहां मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर जिलाधिकारी सहित कई आला अधिकारियों संग बैठक की और आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला, दीपावली सहित शहर में होने वाले भव्य देव दीपावली और अन्य बड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुविधा तैयार की जाए, उसके लिए टीमें गठित की जाए और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर कुछ अलग अनुभव कराया जाए। मंडलायुक्त श्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि इंपोरियम, फूड कोर्ट, मुमुक्षु भवन, गेस्ट हाउस, मल्टीपरपज हाल वाली सभी बिल्डिंगों को का टेंडर हो चुका है। कई कंपनियां आ चुकी हैं, जो अपना काम कर रही हैं। पुलिस पुलिस कमिश्नर श्री ए सतीश गणेश ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के लिए पिनाक भवन में कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में भी दिन के साथ-साथ रात में भी श्रद्धालुओं की व्यवस्था की जा रही है ताकि रामलीला और दुर्गा पूजा सही और सुरक्षित तरीके से लोग मना सकें। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब मंदिर चौक से लेकर अधिकतर जगहों पर मोबाइल ले जाने की अनुमति दे दी गई है। वही प्रोटोकॉल और टिकट के लिए अलग से व्यवस्था जा रही है, जिससे सभी श्रद्धालु आराम से दर्शन पूजन कर ले रहे हैं। बैठक में प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण श्री आलोक कुमार जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page