Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरूकता प्रदर्शनी का कलेक्ट्रेट में दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने हनुमत सोलर हाउस के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया। ये वाहन लोगों को योजना के लाभ और सोलर पैनल स्थापना के बारे में जानकारी देंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना से लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं और 1 किलोवाट पर 45,000, 2 किलोवाट पर 90,000 और 3 किलोवाट पर 1,08,000 रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैंक और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोन आवेदन और स्मार्ट मीटर स्थापना शीघ्रता से पूरी की जाए।

परियोजना निदेशक यूपीनेडा राजीव सिंह और हनुमत सोलर हाउस के विकास सिंह पटेल ने बताया कि जन जागरूकता अभियान 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विभाग और पंजीकृत वेंडर शिविर, कार्यशाला और प्रचार वाहनों के माध्यम से जनता को योजना की जानकारी देंगे।

इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मनीष श्रीवास्तव, योगेश कुमार, आर. के. यादव, एसडीओ मीटर अंशुल पांडेय, एलबीसी मुकेश मैर्या समेत अन्य अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। महावीर इंटरप्राइजेज, मित्तल मार्केटिंग, एबी मार्केटिंग, सीपीडी सोलर, उर्मिला सोलर, एम. के. इंटरप्राइजेज, नित्या इंटरप्राइजेज समेत अन्य वेंडरों ने योजना में आने वाली समस्याओं पर जानकारी दी और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

अब तक मीरजापुर में 1,899 उपभोक्ताओं ने सोलर संयंत्र लगाकर प्रति माह लगभग 52 लाख रुपये और प्रति वर्ष 6 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की बिजली बचत की है। योजना में आवेदन निशुल्क है और सभी राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों द्वारा केवल 6 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अगले 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली और अनुदान प्राप्त करें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page