Connect with us

खेल

मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्याभास्कर एकादश सात विकेट से विजयी |

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विद्या भास्कर एकादश ने गुरूवार को आनंद चंदोला खेल महोत्सव के तहत वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 36वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में लालजी एकादश को सात विकेट से पराजित किया करके जीत हासिल की । जय नारायण इंटर कालेज के मैदान पर पहले खेलते हुए लालजी एकादश ने 7.2 ओवर में 24 रन पर आल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। विद्या भास्कर एकादश की ओर से अभिषेक कुमार ने चार, राहुल सिंह ने तीन और सुभाष राय व अभिषेक सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।  जवाब में खेलने उतरी विद्याभास्कर एकादश ने 6.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। अभिषेक सिंह ने 9, विनय सिंह ने नाबाद 7 रन बनाए। लालजी एकादश की ओर से चंद्रप्रकाश ने 2 व रविकर दुबे ने 1 विकेट लिया।

Loading...

विद्याभास्कर एकादश के अभिषेक कुमार को “मैन आफ द मैच” घोषित किया । आर॰पी॰ गुप्ता व अजय राय अंपायर एवं अजीत कुमार कश्यप स्कोरर थे।मैच से पहले आज के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा॰ अरविन्द सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। शुक्रवार 22 दिसंबर को 10 बजे से विद्या भास्कर एकादश और पराड़कर एकादश के बीच मैच खेला जाएगा। “काशी पत्रकार संघ” के अध्यक्ष डा॰ अत्री भारद्वाज और” प्रेस क्लब” के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने सम्मानित अतिथि को अंगवास्त्रम देकर स्वागत किया। खेल महोत्सव में संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, समेत तमाम पत्रकारगण मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page