Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति 5 : महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5 के तहत शनिवार को जनपद के समस्त थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा के लिए शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद के सभी थानों में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति के तहत यह पहल समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page