Connect with us

राज्य-राजधानी

मिशन शक्ति: पुलिस ने महिलाओं संग बच्चों को साइबर अपराध पर किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के बनकटी स्थित एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज में सोमवार  को ‘मिशन शक्ति’ और साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। लालगंज थाना पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार ने एंटी रोमियो टीम के साथ इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर
बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। साथ ही, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था।

पुलिस टीम ने साइबर क्राइम राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल  और थाने का सीयूजी नंबर 9454403116 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों की स्थिति में बिना डरे शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement

साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करने और सोशल मीडिया पर सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर से होने वाले विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने उपस्थित महिलाओं, युवतियों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आप सभी को इतना सशक्त और जागरूक बनाना है कि आप किसी भी अन्याय के खिलाफ स्वयं खड़ी हो सके

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page