Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में लगेगी महाराणा प्रताप और शबरी माता की प्रतिमा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ऐतिहासिक महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। माननीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में इन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों को जनपद में स्थापित करने की पहल ने जनता के बीच उत्साह भर दिया है।

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हाल ही में शासन को पत्र लिखकर मिर्जापुर के दूधनाथ तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा और लालगंज के हलिया तिराहे पर शबरी माता की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया था। मंत्री के इस अनुरोध को शासन ने स्वीकार कर लिया है, जिससे क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है।

महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। वहीं, शबरी माता, रामायण की एक आदर्श पात्र, ने अपने निष्ठा और भक्ति से दलित-आदिवासी समाज को मान-सम्मान दिलाया। भगवान श्रीराम द्वारा उनके जूठे बेर खाना, उस समय सामाजिक समानता और सम्मान का एक अद्भुत उदाहरण था।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना से जनपद को गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। सांसद निधि से दोनों चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा और जल्द ही प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

जनता ने इस पहल का स्वागत किया है और क्षेत्र में सांस्कृतिक विकास के प्रति सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page