Connect with us

वाराणसी

महादेव की गोद मे झूले पर विराजे श्याम प्रभु शुभम लान में शुरू हुआ दो दिवसीय श्याम झूलनोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लीलाधर श्याम प्रभु का अलौकिक झूलनोत्सव कराया गया। श्री श्याम मण्डल, वाराणसी के तत्वावधान में शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम लान में दो दिवसीय 53 वें श्री श्याम झूलनोत्सव के स्वर्णिम वर्ष का श्री गणेश हुआ। प्रथम दिवस सायंकाल शुरू हुए महोत्सव में श्याम प्रभु का देवाधिदेव महादेव की गोद मे झूले पर विराजित झाँकी का दिव्य दर्शन भक्तों को हुआ। अपने प्रभु की इस मनोहारी छवि का दर्शन कर श्रद्धालु स्वयं को निहाल करते रहे। देश भर से आये श्याम मण्डल की कीर्तन मण्डलियों ने भी भजन रसधार से रात भर प्रभु श्याम का श्रृंगार किया और श्रद्धालु उसमें गोते लगाते रहे।
श्री श्याम झूलनोत्सव के अवसर पर कोलकाता मुंबई व दिल्ली के कुशल कारीगरो द्वारा प्रथम बार अलौकिक बाबा का दरबार , जौं बाजरा रागी राजमा मोठ मूंग गेहूं चावल आदि अनाजों के साथ ही देशी विदेशी फूलों से सजाया गया है। गुलाब की सुगंधित पंखुड़ियों से सजा श्याम बाबा का झूला अत्यंत मनोहारी लग रहा था। जिसमें प्रभु श्याम विराजमान थे। साथ में अन्य मंडपो में गणेश जी दुर्गा जी हनुमान जी बाबा विश्वनाथ , विराजमान थे।

प्रातः काल रुद्राभिषेक से हुआ झूलनोत्सव का शुभारंभ–
श्री श्याम झूलनोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल महादेव के रुद्राभिषेक से हुआ। विश्व शान्ति के उद्देश्य से 11 वैदिक आचार्यो द्वारा नर्वदेश्वर शिवलिंग का भव्य अभिषेक किया गया। श्याम मण्डल के अध्यक्ष दीपक बजाज पत्नी उमा बजाज ने रुद्राभिषेक किया।
सायंकाल 6 बजे संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज , समाज सेवी रमेश कुमार चौधरी राजेश तुलस्यान द्वारा अखण्ड जोत प्रज्ज्वलित कर झूलनोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।

Loading...

शुरू हुई भजनों की रसधार –
श्याम प्रभु के श्रृंगार, आरती, छप्पन भोग के उपरांत भजन रसधार शुरू हुई जो आज भी अनवरत रूप से बहती रहेगी। दो दिवसीय महोत्सव में देश भर की 30 से अधिक श्याम मण्डलियां यहाँ भजन प्रस्तुत करेंगी। आज सबसे पहले स्थानीय श्याम मण्डल के कलाकारों ने श्याम प्रभु के भजन प्रस्तुत किये, उसके बाद अहमदाबाद से आये परम श्रद्धेय, नन्द किशोर शर्मा नंदू जी राजस्थान से आये विवेक शर्मा, रोहित शर्मा जिम्मी कोलकाता , सागर शर्मा जयपुर शुभम रूपम कोलकाता राहुल शर्मा दरभंगा, आदर्श दाधीच कटिहार आदि कलाकारों ने श्याम प्रभु के चरणों मे भजनांजली अर्पित की। उन्होंने हारे हारे हारे का तू सहारा, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है किस्मत वालों के घर में श्याम आता है, मोर छड़ी लहराई रे आदि भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को रिझाया।

श्याम झूलनोत्सव के प्रथम दिन मुख्य रूप से रमेश कुमार चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, राजेश तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, बैजनाथ भालोटिया, पंकज तोदी, उमेश जोगाई, कृष्ण कुमार काबरा, पवन कुमार अग्रवाल, मदन मोहन पोद्दार, श्यामसुंदर गाड़ोदिया, संदीप शर्मा कानू, विजय अग्रवाल, मनोज बजाज, श्याम बजाज, पुरुषोत्तम मोहले, मदन अग्रवाल, प्रमोद सर्राफ, राजेश पोद्दार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page