Connect with us

Uncategorized

महर्षि जमदग्नि को नमन कर डॉ. राजेश शर्मा ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश शर्मा ने मंगलवार को जमानियां विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ महर्षि जमदग्नि जी को नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जमानियां स्टेशन बाजार और तहसील क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में बलुआ घाट रोड स्थित जमानियां तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश शर्मा ने महर्षि जमदग्नि जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और विधिवत नमन किया। उन्होंने महर्षि जमदग्नि जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जमानियां विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, अमन-चैन, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Loading...

इस मौके पर डॉ. राजेश शर्मा ने महापुरुषों के आदर्शों और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमें समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में जमानियां कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कमला यादव, मंडल प्रभारी मक्खन वर्मा सहित स्टेशन बाजार एवं तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि जमदग्नि जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page