Connect with us

बलिया

मनियर में एक ही रात तीन दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

मेडिकल स्टोर, गोदाम और पैथोलॉजी सेंटर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

व्यापारियों का आरोप- सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, आंदोलन की चेतावनी

मनियर (बलिया)। नगर पंचायत मनियर में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तीन प्रतिष्ठानों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-7 पूरब टोला निवासी सूरज कुमार की मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं विनोद के गोदाम से नगदी के साथ बिस्कुट की पेटियां भी चोरी कर ली गईं। इसके अलावा शिवकुमार यादव के पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर वहां से भी नगदी चोरी किए जाने की बात सामने आई है।

सुबह खुली घटना की जानकारी

गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे ताले देखकर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

व्यापारियों ने पुलिस पर लगाए आरोप

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल है।

आंदोलन की दी चेतावनी

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page