Connect with us

वाराणसी

मनरेगा भुगतान को लेकर प्रधान संघ आराजी लाइन ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन, तालाबंदी कर दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (रोहनिया)। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा का लंबित समय से भुगतान न होने को लेकर आराजी लाइन प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट का ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये। जिसकी सूचना पाकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजातालाब चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

Loading...

धरना प्रदर्शन के दौरान मनरेगा के भुगतान न होने से नाराज सभी ग्राम प्रधानों ने जमकर नारेबाजी किया। जिसके दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि विगत दो वर्षों से सामग्री का भुगतान पैसों के अभाव में नहीं हो पा रहा है। यदि 3 अगस्त तक मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया तो समस्त ग्राम पंचायतों में सारे काम बंद कर दिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page