Connect with us

बलिया

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ, इच्छुक आवेदकों के लिए पोर्टल खुला

बलिया। मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लाभार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य मत्स्य अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विभागीय पोर्टल 16 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना शामिल हैं।

मुख्य मत्स्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए आवेदकों को अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं की इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख और अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे अथवा प्रतीक्षा सूची में रह गए थे, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। यदि भविष्य में योजना के नियमों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बनकटा, बलिया स्थित जनपदीय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page